Billing Guide › Lesson 10
Backup, update और phone app
आपका सारा data आपके अपने laptop या phone पर रहता है। उसे सुरक्षित रखना आपके हाथ में है।
Backup लें (हफ्ते में एक बार ज़रूर)
- ⇅ Import / Export / Backup खोलें।
- ⬇ Download Backup दबाएँ। एक फ़ाइल में सारी companies का data आ जाता है।
- यह फ़ाइल pen drive या Google Drive में रखें।
Gmail पर backup (सबसे आसान)
- उसी page पर अपना Gmail ID डालें और Save करें।
- 📧 Send Backup to Gmail दबाएँ। Phone पर Gmail फ़ाइल लगी हुई खुलती है, बस Send करें। Laptop पर फ़ाइल attach करनी पड़ती है।
💡 Laptop वालों के लिएLaptop software रोज़ अपने-आप भी backup बनाता है और 60 दिन तक रखता है। फिर भी हफ्ते में एक backup बाहर (pen drive / Gmail) रखें, laptop खराब हो जाए तो वही काम आएगा।
Backup वापस लाना (Restore)
नए laptop या phone में software डालें, फिर ⇪ Restore Backup से backup फ़ाइल चुनें। सारा data वापस आ जाएगा।
⚠️ Restore ध्यान सेRestore करने पर उस device का अभी का data backup वाले data से बदल जाता है। पक्का होने पर ही करें।
Update (नया version)
नया version आने पर software में ऊपर "Update now" की पट्टी आती है। दबाइए, आपका data और licence वैसे ही रहते हैं। Version नंबर बाईं तरफ़ menu के नीचे लिखा होता है।
Phone app (Android)
वही software Android phone पर भी चलता है: bill बनाइए और सीधे ग्राहक की WhatsApp chat में भेजिए। (iPhone के लिए app नहीं है।)
Licence
- Licence एक device के लिए होता है (1/2/3 साल)। नया device हो तो हमें WhatsApp करें।
- Licence खत्म होने पर भी software खुलता है और पुराना data दिखता है, सिर्फ़ नया bill नहीं बनता। Renew के लिए हमें WhatsApp करें।
💡 दूसरे software में जाना हो?⇅ Import / Export / Backup से Tally / Vyapar / Busy / Marg के लिए पूरा data एक Excel में निकल जाता है। आपका data हमेशा आपका है।