Billing Guide › Lesson 9

GST फ़ाइलें (CA को भेजने के लिए)

महीने के bills से GST की फ़ाइल एक click में। आप फ़ाइल भेजिए, return हम फाइल करेंगे।

हर महीने: GSTR-1 फ़ाइल

  1. 🧾 GSTR-1 JSON खोलें और महीना (या तिमाही) चुनें।
  2. Summary देख लें: B2B, B2C, credit notes, nil rated, HSN summary और documents।
  3. JSON फ़ाइल या GST Template Excel download करें।
  4. यह फ़ाइल हमें (Vishal Accounting Services) WhatsApp पर भेज दें, return हम फाइल कर देंगे।
💡 कब भेजें?महीना खत्म होते ही, due date (GSTR-1 की 11 तारीख) से कुछ दिन पहले भेज दें, ताकि आराम से जाँचकर फाइल हो सके।

GSTR-3B फ़ाइल

🧮 GSTR-3B JSON में बिक्री का टैक्स, purchase का ITC और भरने वाला टैक्स तैयार दिखता है। फ़ाइल हमें भेज दें।

ITC का मिलान (GSTR-2B)

  1. ✅ ITC / IMS (GSTR-2B match) खोलें।
  2. हम आपको GSTR-2B भेजेंगे (या आपके पास हो तो) उसे यहाँ डालें।
  3. Software आपकी purchase entries से मिलान करता है: कौन सा bill 2B में है, कौन सा नहीं।
  4. हर bill पर Accept / Reject / Pending चुनें। जो supplier का bill 2B में नहीं है, उससे बात करें।

E-way bill

Invoice या challan खोलकर 🚚 E-way bill JSON निकालें। यह e-way bill portal पर upload होती है। ₹50,000 से ज़्यादा के माल की ढुलाई में ज़रूरी है (कुछ states में अपने ही state के अंदर अलग limit है, हमसे पूछ लें)।

साल के आखिर में

📊 GSTR-9 Annual (9C) में पूरे साल की working तैयार होती है। इसे भी हमें भेज दें।

⚠️ Software में गलती पकड़ने वाली warningगलत HSN या GST % पर (जैसे सामान पर service code 99xx) software bill save करते समय रोककर पूछता है। उसे ध्यान से पढ़ें। सही हो तो ही OK करें।