Billing Guide › Lesson 2
Party और Item बनाना
एक बार list बना ली, तो bill बनाते समय सिर्फ़ नाम चुनना है, बाकी सब अपने-आप भरेगा।
Party (customer / supplier)
- 👥 Parties (Clients) खोलें और नई party जोड़ें।
- नाम, mobile (WhatsApp के लिए), पता और PIN भरें।
- Party GST वाली है तो उसका GSTIN डालें, state अपने-आप आ जाएगी। GSTIN नहीं है तो खाली छोड़ें, वो B2C (unregistered) गिनी जाएगी।
- पुराना बकाया हो तो Opening balance में लिखें।
⚠️ नाम में पता मत लिखिएParty के नाम में शहर या पता लिखने पर software warning देता है। पता उसके अपने box में लिखें, वरना bill और GST data दोनों गड़बड़ होते हैं।
💡 Bill बनाते-बनाते भी चलेगाBill में नया नाम लिखेंगे तो save होते ही वो party list में अपने-आप जुड़ जाती है।
Item / Product (stock item)
- 🏷 Products / Stock Items खोलें, + Add Item दबाएँ।
- Item का नाम, HSN (सेवा हो तो SAC), unit (PCS, KGS, BAG, BOX, BRASS…) और GST % भरें।
- Sale Rate (excl. GST) भरें। अगर आपको MRP या GST मिलाकर rate पता है, तो "Sale Rate incl. GST" में डालें, software अपने-आप उल्टा हिसाब कर देगा।
- Purchase / Cost Rate भरें। इसी से profit निकलता है।
- आज जितना माल दुकान में है, वो Opening Qty और Opening Rate में डालें।
- चाहें तो Low-stock alert at qty भरें, माल कम होने पर bill बनाते समय warning आएगी।
- Service (जैसे labour, consultancy) हो तो "Maintain stock for this item" का tick हटा दें।
💡 बहुत सारे items हैं?⇪ Import from Excel से पूरी list एक साथ डालें। Building material वालों के लिए 🧱 Building material items में 23 तैयार items हैं।
⚠️ HSN और GST % सही रखेंगलत HSN या rate से GST return गलत हो जाता है। Software कई आम गलतियों पर रोककर पूछता है। Rate पर शक हो तो हमसे पूछ लें, सितंबर 2025 में बहुत सारे rates बदले हैं।