Billing Guide › Lesson 8

Profit & Loss और खर्चे

महीने में कितना कमाया? कौन सा माल सबसे ज़्यादा फ़ायदा देता है? सब यहाँ।

P&L कहाँ मिलेगा

  1. बाईं तरफ़ 📈 Profit & Loss खोलें।
  2. ऊपर अवधि (from – to) चुनें: महीना, तिमाही या पूरा साल।
  3. ऊपर दो बड़े आँकड़े: Gross Profit (माल पर कमाई) और Net Profit (खर्चे घटाकर असली कमाई)।
  4. नीचे Tally जैसा Trading Account और Profit & Loss, फिर Item-wise profit: हर item पर कितना बिका, कितने का पड़ा, कितना फ़ायदा।
  5. Excel में निकालकर हमें या bank को भेज सकते हैं।

खर्चे डालें (Expenses)

  1. Profit & Loss page पर + Add Expense दबाएँ।
  2. खर्च का नाम चुनें: Rent, Salary / Wages, Electricity, Transport / Freight, Telephone, Repairs, Packing, Bank Charges, Office Expenses… या नया लिखें।
  3. चुनें कि direct (माल से जुड़ा, जैसे भाड़ा, मज़दूरी) है या indirect (दुकान चलाने का, जैसे किराया, बिजली)।
  4. रकम और तारीख भरें, save करें।

Profit सही आए, इसके लिए

  • हर item में Purchase / Cost Rate और Opening stock भरा हो।
  • सारी purchase entries डाली हों।
  • Stock की गिनती मिलाई हो (Lesson 7)।
  • सारे खर्चे डाले हों।
💡 Loan या ITR के लिए?यह P&L आपके business की तस्वीर है। साल के आखिर में इसे हमें भेजें, हम final accounts और ITR बना देंगे।