Billing Guide › Lesson 4
Purchase entry
Supplier से माल आया? उसका bill डालिए: stock बढ़ेगा, ITC का हिसाब बनेगा और profit सही निकलेगा।
तरीका 1: हाथ से entry
- 🛒 New Purchase खोलें।
- Supplier का नाम, GSTIN, bill no. और bill की तारीख भरें।
- Items डालें: item, qty, rate, GST %। Supplier के bill जैसा ही भरें।
- Bill Total (as printed) में supplier के bill का कुल लिखें। Items का जोड़ उससे अलग हुआ तो software बता देगा, गलती पकड़ में आ जाएगी।
- GST का input लेना है तो Claim ITC पर tick करें।
- Save करें। Stock अपने-आप बढ़ जाता है।
तरीका 2: Bill upload (सबसे तेज़)
- 📥 Purchases / ITC खोलें और 📤 Upload Bill(s) — auto entry दबाएँ।
- Supplier का PDF या photo चुनें (एक साथ कई भी)।
- Software bill पढ़कर GSTIN, bill no., तारीख और items भर देता है। E-invoice वाले bills का QR भी पढ़ता है।
- हर upload हुए bill पर "⚠ check" लगता है: एक बार खोलकर देख लें और सही करें।
💡 Free हैBill पढ़ने का काम आपके अपने computer पर होता है। कोई paid AI या server नहीं, आपके bills कहीं बाहर नहीं जाते।
तरीका 3: हाथ से लिखे bills (Scan entry)
- 📷 Scan entry (page by page) दबाएँ और scan की हुई PDF या photos चुनें।
- हर page बगल में बड़ा दिखता है, देखकर entry करें।
- Save & Next से अगला bill आता है। Page घुमाने (Rotate) और Zoom के buttons भी हैं।
खास तरह की purchase
- Without GST: कच्चा / unregistered bill जिस पर GST नहीं है।
- RCM: जहाँ टैक्स आपको भरना है (reverse charge)।
- Purchase Return: supplier को माल वापस किया, अगले lesson में देखें।
⚠️ ITC तभी claim करें जब bill GSTR-2B में दिखेSupplier ने अपना return नहीं भरा तो ITC नहीं मिलेगा। ✅ ITC / IMS (GSTR-2B match) में 2B से मिलान होता है (Lesson 9)।