Billing Guide › Lesson 1

शुरुआत: Company Settings

सिर्फ़ एक बार करना है। इसके बाद हर bill पर आपकी firm की सही जानकारी अपने-आप छपेगी।

Company की जानकारी भरें

  1. बाईं तरफ़ menu में ⚙ Company Settings खोलें।
  2. Firm का नाम, पता, PIN, mobile और email भरें।
  3. GSTIN डालें। Software GSTIN जाँचता है और आपकी state अपने-आप भर देता है। इसी से तय होता है कि bill पर CGST+SGST लगेगा या IGST।
  4. Bank का नाम, A/c no. और IFSC भरें। ये bill के नीचे छपते हैं।
  5. Logo और signature की photo लगाएँ। Logo बाएँ या ऊपर बीच में रख सकते हैं, और चाहें तो bill के पीछे हल्का watermark भी।
  6. UPI QR: अपना UPI ID डालें। Bill पर बकाया रकम वाला QR छपेगा, customer scan करके सीधे pay कर सकता है।
  7. Invoice, Credit Note, Quotation, Challan और Receipt की number series (जैसे INV/26-27/) देख लें।
  8. Save करें, फिर "Preview bill" से देख लें कि bill कैसा दिखेगा।
⚠️ ध्यान देंGSTIN और state सही होना बहुत ज़रूरी है। Maharashtra की firm का GSTIN 27 से शुरू होता है। State गलत हो तो अपने ही state के customer पर भी IGST लग जाता है।

एक से ज़्यादा firm?

एक ही software में कई firms चला सकते हैं। हर firm का data अलग रहता है। ऊपर company का नाम दबाकर firm बदलें।

💡 पुराना data है?Tally, Vyapar या Excel से parties, items और पुराने bills ⇅ Import / Export / Backup से डाल सकते हैं।