Billing Guide › Lesson 7

Stock का हिसाब

Purchase से stock बढ़ता है, bill से घटता है। आपको सिर्फ़ शुरुआत सही करनी है।

Stock कैसे चलता है

  • शुरुआत: हर item में आज का Opening Qty और Opening Rate (Lesson 2)।
  • बढ़ता है: purchase entry से, और sales return (credit note) से।
  • घटता है: sale bill से, और purchase return से।
  • Challan और quotation से stock नहीं बदलता, bill बनने पर ही बदलता है।

Stock Register देखें

  1. 📦 Stock Register खोलें।
  2. हर item का आया, गया और बाकी दिखता है, साथ में stock की कीमत।
  3. किसी item पर click करें: उसका पूरा खाता (हर bill और purchase) और उस item का profit दिखेगा।
💡 कीमत कैसे निकलती है?Tally की तरह weighted average cost से: अलग-अलग rate पर खरीदे माल की औसत कीमत।

कमी, नुकसान या production (Stock adjustment)

  1. Stock Register में item खोलें और + Adjustment दबाएँ।
  2. चुनें: माल टूटा / खराब हुआ / कम निकला (घटाएँ), या गिनती में ज़्यादा निकला (बढ़ाएँ)।
  3. Manufacturer हैं तो: कच्चा माल consumption में घटाएँ और तैयार माल production में बढ़ाएँ।

Low stock warning

Item में "Low-stock alert at qty" भरा है, तो bill बनाते समय stock कम या खत्म होने पर software बता देता है।

⚠️ महीने में एक बार गिनती मिलाइएदुकान का असली माल गिनें और Stock Register से मिलाएँ। फर्क हो तो adjustment करें। तभी profit सही निकलेगा।
💡 Service business?Item में "Maintain stock" का tick हटा दें, उस item का stock नहीं गिना जाएगा।