Cement, Reti, Metal, Bricks वालों के लिए गाइड
Builders और sites पर माल देने वालों के लिए: हर trip का challan, महीने का एक bill, brass में stock और साफ़ GST।
आपके लिए कौन से lessons, किस क्रम में
- Company Settings — GSTIN, bank, UPI QR, signature
- Party और Item — नीचे building material के खास steps भी देखें
- हर trip का Delivery Challan — नीचे इसी page पर
- महीने का GST bill (कई challans → एक invoice) — नीचे इसी page पर
- Purchase entry — supplier का bill upload करें, stock बढ़ेगा
- Stock — brass / bag में बाकी माल, कमी की adjustment
- पैसा और बकाया — builder का खाता, receipt
1. तैयार items एक click में
- 🏷 Products / Stock Items → 🧱 Building material items दबाएँ।
- 23 तैयार items की list आती है (cement, reti, metal, crush sand, bhusa, bricks, steel, tiles, pipes, paint) HSN, unit और GST % के साथ।
- जो माल आप बेचते हैं उन पर tick करें और जोड़ दें।
- हर item खोलकर अपना बिक्री rate, खरीद rate और आज का opening stock भरें।
2. Builder की sites
👥 Parties में builder खोलें। "Sites / delivery addresses" box में हर site एक line में लिखें, जैसे:
Green Park (Phase 2 site), Jalgaon
Sai Residency (Station Road site), Jalgaon
Bill या challan में Ship To पर click करते ही यही list आती है। नई site लिखेंगे तो वो अपने-आप save हो जाती है।
3. रोज़ का काम: हर trip का Delivery Challan
- 🚚 Delivery Challan → नया challan।
- Party चुनें, Ship To में site चुनें, गाड़ी नंबर लिखें।
- माल डालें, जैसे Reti – 2 BRASS या Cement – 100 BAG।
- Save & Print करके driver के साथ भेजें, या WhatsApp करें।
4. महीने का एक GST bill
- 🚚 Delivery Challan → Many challans → one invoice।
- Party चुनें। जिन challans का bill नहीं बना, उनकी list आती है, सब पर tick लगा रहता है।
- "Same item, same rate → one line" चालू रखें: जैसे Reti 2 + 4 + 4 = 10 BRASS एक line में।
- Invoice बनाएँ, payment mode चुनें (बाद में मिलेगा तो Credit), save करें।
Bill के Notes में सारे challan नंबर, तारीख और site छपती है, और हर challan पर "Invoiced" लग जाता है, ताकि कोई challan दो बार bill न हो।
5. GST की आम गलतियाँ, software रोकता है
- Metal / grit पर service code (99xx) डालना। Metal का HSN 2517 है।
- Reti पर 5% की जगह 10% लगाना। Reti पर 5% है (2.5% CGST + 2.5% SGST)।
- Cement पर 18% न लगाना।
- Bhusa पर GST लगाना। Bhusa nil rated है, GST फ़ाइल में अपने-आप Nil में जाता है।
6. E-way bill
₹50,000 से ज़्यादा का माल एक गाड़ी में जा रहा है तो invoice या challan से E-way bill JSON निकालें। अपने state के अंदर ढुलाई की limit अलग हो सकती है, हमसे पूछ लें। Local tempo वाले के पास transporter ID न हो, तो गाड़ी नंबर से e-way bill बन जाता है।
Software लेना है या setup में मदद चाहिए?
हम आपके items और parties डालकर software तैयार करके देते हैं।