Billing Guide › Business guide
🛒 Retail / kirana shop

दुकान के लिए गाइड

Counter पर तेज़ bill, MRP वाले rate, UPI से पैसा और दिन के आखिर में साफ़ हिसाब।

आपके लिए कौन से lessons, किस क्रम में

  1. Company Settings — UPI ID ज़रूर डालें, bill पर QR छपेगा
  2. Item list — बहुत items हैं तो Excel से import करें
  3. Sale bill — नीचे counter वाली खास बातें भी देखें
  4. Purchase entry — wholesaler का bill upload करें
  5. Stock — low stock warning, महीने में गिनती
  6. Profit & Loss — किराया, पगार, बिजली के खर्चे डालें

Counter पर तेज़ bill

  1. Alt+N से नया bill। Party में "Cash" लिखें, या ग्राहक का नाम और mobile (WhatsApp पर bill भेजने के लिए)।
  2. Item का नाम लिखना शुरू करें, list से चुनें, qty डालें, Enter से अगली line।
  3. Payment mode Cash या UPI चुनें, Ctrl+S से save या Save & Print।
💡 MRP से rateदुकान में भाव GST मिलाकर (MRP) होते हैं। Item में "Sale Rate incl. GST" में MRP डालें, या bill पर "Rate incl. GST" tick करें। Software अपने-आप taxable और GST अलग कर देगा।
💡 ग्राहक को छूटLine पर या पूरे bill पर discount दें। Bill पर "You saved ₹…" छपता है, ग्राहक खुश।

दिन के आखिर में

  • 🏠 Dashboard: आज की बिक्री और बकाया।
  • 📄 Invoices / Day Book: आज के सारे bills, cash और UPI अलग-अलग।
  • उधार वाले ग्राहक: 📒 Party Ledger में खाता।

GST की खास बात

बिना GSTIN वाले ग्राहकों की बिक्री GST फ़ाइल में B2C में state-wise अपने-आप जाती है। हर bill अलग नहीं दिखाना पड़ता। आप बस महीने की फ़ाइल हमें भेजें।

⚠️ Composition dealer हैं?तो आप ग्राहक से GST नहीं ले सकते और "Bill of Supply" बनता है। Setup से पहले हमें बताएँ।

दुकान के लिए software चाहिए?

हम आपकी item list डालकर software तैयार करके देते हैं। Laptop और Android phone दोनों पर।

WhatsApp करें